*पुलिस लाचार चोरों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर।*

लखीमपुर खीरी , 118

पलियाकलां-सम्पूर्णानगर खीरी।
पुलिस की निष्क्रियता से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है सम्पूर्णानगर कस्बे के एक महोल्ले से घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर आज बाइक मालिक व्यापारी जितेंद्र मद्धेशिया की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना सम्पूर्णानगर में बाईक चोरी की घटना कोई बडी बात नहीं है पिछले महीनों के आंकड़े की बात करें तो एक दर्जन से अधिक बाइको को चोरों ने निशान बनाया है संपूर्णानगर पुलिस की बात करें तो सिर्फ मीडिया कर्मियों को ही गुमराह करते हुए उन पर कार्रवाई का फरमान सुनाने में सबसे ज्यादा मजा आ रहा है जबकि क्षेत्र में क्राईम और चोरी की घटनाएं अपने पूरे चरम पर है वही हल्का दरोगा व सिपाही भी सिर्फ गस्त के बहाने क्षेत्र में खानापूर्ति करते हुए देखे जाते हैं। आखिर सम्पूर्णानगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं इतनी कैसे बढ़ गई किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था। जी हां लगातार चोरी की घटनाओं से जहां आम जनमानस भयभीत है वहीं पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं आखिर इतनी लापरवाही कैसे पुलिस हो गई। 
नवागत एसपी खीरी संकल्प शर्मा के आने के बाद से चोरी और तमाम अपराधों में गिरावट देखने के लिए जनपद वासियों ने अनुमान लगाया गया था लेकिन जिस तरह से थाना संपूर्णानगर में हो रही चोरियों में बढ़ोतरी हुई है उसे खीरी पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं अब देखना होगा कि पुलिस महकमा ऐसे थाना क्षेत्र पर क्या कार्रवाई करता है जिससे लोगों को चोरी की घटनाओं से निजात मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top