भीरा में रोटरी क्लब व व्यापारी ने कराया गरीब कन्या का विवाह
लखीमपुर खीरी Feb 19, 2025 at 08:36 PM , 96बिजुआ खीरी
भीरा में रोटरी क्लब और व्यापारी सुभाष गोयल ने मिलकर एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह का आयोजन किया।
विवाह समारोह भीरा के प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न हुआ। थाना मैलानी के कुकरा चौकी क्षेत्र के पहाड़नगर की रहने वाली काजल का विवाह आकाश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ। आचार्य प्रशांत पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजेंद्र जैन, राहुल खन्ना, ध्रुव सिंह, मोहम्मद शाहिद अली और अशोक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वर-वधू को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया ,वर -वधू पक्ष परिवार के करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे। समाजसेवियों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार भी भेंट किए।






_page-0001.jpg)
























Comments