जेईई मेन्स मे विद्या निकेतन के छात्र चमके। कालेज के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्रो को दी बधाई।
लखीमपुर खीरी Feb 16, 2025 at 02:52 PM , 88गोला गोकर्णनाथ खीरी।
जेईई मेन्स. 2025 में स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोलागोकर्णनाथ-खीरी के विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स- 2025 के प्रथम सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय में इण्टरमीडिएट की कक्षा के संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत 4 प्रतिभाशाली छात्र वेदान्त मिश्रा 94 .2,आयुष जायसवाल 92,प्रिन्स शुक्ल 89 एवं शौर्य गुप्ता 78 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है ।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया तथा आशा की कि, सभी छात्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करेंगे।































Comments