वन विभाग व पुलिस के संयुक्त छापे में जंगली नीलगाय का मांस बरामद

लखीमपुर खीरी , 102

धौरहरा खीरी।
गुरुवार सुबह वन विभाग व पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक टीम ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छापा मारकर जंगली नीलगाय के मांस,बाईक व अन्य उपकरणों के साथ चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस व वन विभाग के जिम्मेदारो द्वारा ठीक जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ दिखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लज्जापुरवा निवासी मंजूर व खटीफ के घर से मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी में एक घर से जंगली नीलगाय का लगभग 25 किलों गौमांस,एक बाईक 12 बोर,एक पंखा,एक मशीन असलहा बनाने वाली सहित अन्य उपकरण बरामद होने के चलते चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। जबकि छापेमारी की सूचना पाकर घर के पुरुष फरार होने में सफल रहे।समाचार प्रेषण तक वन विभाग व पुलिस विभाग किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।
कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के घर से बारहसिंगा की सींग आदि बरामद हुए हैं। पूरी कार्यवाही वन विभाग करेगा।वही दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ का मामला है उच्चाधिकारियो से आवश्यक सलाह मशविरा कर लिखा-पढ़ी की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top