कृषक समाज इंटर कॉलेज मे मनाई गई संत रविदास की जयंती।
लखीमपुर खीरी Feb 12, 2025 at 08:59 PM , 143गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में उप प्रधानाचार्य श्याम मूर्ति शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी जगदीश नारायण की उपस्थिति में संत रविदास जयंती मनाई गई। उप प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉअनिल कुमार ने बताया कि संत रविदास ने रविदासिया पंथ की स्थापना की थी। इन्हें संत शिरोमणि की उपाधि दी गई थीं। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, गुरु रविदास जी का जन्म 1377 ई. में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में हुआ था, गुरु रविदास को रैदास, रोहिदास एवं रूहीदास के नाम से भी जाना जातागुरु भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों व छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थाई प्रभाव डाला था। महान संत गुरु रविदास को और उनके योगदान को आज भी दुनिया याद करती है और उनके सम्मान में हर साल रविदास जयंती का पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में लखपत भारती अशोक कुमार वर्मा स्काउट गाइड प्रभारी देवेंद्र सिंह सौरभ गुप्ता सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाएं उपस्थित रही।































Comments