चतुर्युगीन भगवदावतार की भव्य शोभा यात्रा आज 1 फरवरी को धर्म-धर्मात्मा-धरती रक्षार्थ सत्य-धर्मं संस्थापनार्थ

लखीमपुर खीरी , 408

महाकुंभ मेला प्रयागराज/लखीमपुर।

सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस जी द्वारा संस्थापीत संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्वावधान में प्लाँट नं. 22 सेक्टर 18  स्थित शिविर से भगवद् भक्त सेवकों के द्वारा सत्यधर्म संस्थापनार्थ एवं धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ चतुर्युगीन भगवदावतार सतयुग भगवान विष्णु जी , त्रेता भगवान राम जी , द्वापर भगवान कृष्ण जी एवं कलयुग भगवान सदानन्द जी की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी । संस्था के प्रभारी महात्मा कमल जी ने कहा कि इस शोभायात्रा के माध्यम से जनमानस को धर्म की वास्तविक जानकारी देकर धर्म के नाम पर फैल रहे भेदभाव को मिटाने का कोशिश किया जाएगा । उनका कहना है कि जब सृष्टि को उत्पन्न करने वाला परमात्मा परमेश्वर एक है और उसके द्वारा संस्थापित धर्म भी एक है तो फिर ये धर्म के नाम पर अनेकों संप्रदाय कैसे ? ये अज्ञानतामूलक है। उन्होंने कहा जब तक धर्म का उपदेश देने वाले सभी धर्म उपदेशक एक साथ एक ही मंच पर एकत्रित नहीं होंगे तब तक ये भेद भाव समाप्त नहीं होंगे । 
उन्होंने कहा कि शोभायात्रा प्रातः 9 बजे आरम्भ होकर मेला क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए पुनः शिविर में आकर समापन होगा । धर्म की इस शोभायात्रा में सहभागी होने हेतु देश विदेश से संत महात्मा एवं भक्त सेवक जन उपस्थित हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top