पलियाकलॉ में पुराने बस अड्डे पर निर्माण कार्य को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आपत्ति

लखीमपुर खीरी , 5

(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)


पलिया कलां, खीरी। तहसील व्यापार मंडल, पलिया कलां ने पुराने बस अड्डे के तिराहे पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर गंभीर आपत्ति जताई है। इस संबंध में व्यापार मंडल की ओर से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।
   ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त स्थल लोक निर्माण विभाग की भूमि एवं सड़क सीमा के अंतर्गत आता है, जहां नगर पालिका द्वारा स्थायी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह स्थान बस अड्डा, मुख्य बाजार तथा रेलवे स्टेशन मार्ग से जुड़ा अत्यंत व्यस्त चौराहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों एवं आमजन का आवागमन रहता है।
 व्यापार मंडल का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण से सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो सकती है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होने तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने की संभावना है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त किए जाने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  व्यापार मंडल ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए तथा यदि निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाया जाए तो उसे तत्काल प्रभाव से रुकवाकर हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
  यह ज्ञापन जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top