मौजमाबाद समिति में यूरिया वितरण को लेकर किसानों ने भेदभाव वितरण के लगाए आरोप।

लखीमपुर खीरी , 7

फूलबेहड़, खीरी। विकासखंड फूलबेहड़ की बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) मौजमाबाद (सुंदरवल) में यूरिया वितरण को लेकर किसानों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें कई दिनों से सुबह से शाम तक लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। किसान हबीब खां, नसरत अली, मोबिन व इरशाद ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को अधिक मात्रा में यूरिया दी जा रही है, जबकि सामान्य किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।
समिति अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष शत्रोहन सिंह तथा अन्य डायरेक्टरों ने भी वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं सचिव परमानंद तिवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रति हेक्टेयर पांच बोरी यूरिया का ही वितरण किया जा रहा है।
एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच एडीओ कोऑपरेटिव को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top