झपटमारी की कोशिश नाकाम,चीख-पुकार सुनकर भागे बदमाश

लखीमपुर खीरी , 7

मितौली खीरी:थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता-मितौली रोड पर शिवाला तिराहा के पास मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने एक महिला से सरेराह झपटमारी का प्रयास किया। हालांकि, दंपत्ति की बहादुरी और शोर-शराबे के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे और मौके से भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शशि सिंह पत्नी दलवीर सिंह निवासी ग्राम कोरैया पूर्वा नीबहापूर्वा, थाना कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मितौली क्षेत्र के कैमीभूड गाँव से लखीमपुर की तरफ आ रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक कस्ता-मितौली मार्ग पर शिवाला तिराहे के पास पहुँची, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला के कान का झाला (आभूषण) छीनने का प्रयास किया।बदमाशों की इस अचानक हरकत से दंपत्ति संभल गए और उन्होंने बिना डरे तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। व्यस्त सड़क पर दंपत्ति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए। खुद को घिरता देख और पकड़े जाने के डर से झपटमार बिना कोई आभूषण छीने अपनी मोटरसाइकिल से मौके से रफूचक्कर हो गए। सरेराह हुई इस घटना से इलाके के राहगीरों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top