पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गय बाइक पर सवार

लखीमपुर खीरी , 110

फरधान/लखीमपुर। सीतापुर से मैलानी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में बाइक आ गयी। बाइक पर सवार युवक छिटकर दूर जा गिरा। वहीं बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गयी। वहीं बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बुधवार की रात देवकली लखीमपुर रेलवे स्टेशन के मध्य चुनमुनपुर गांव के पास सीतापुर मैलानी पैसेंजर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फरधान थाना क्षेत्र के गांव दासारापुर के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद वर्मा का लगभग 30 वर्षीय लड़का लालू वर्मा अपनी बाइक से रात्रि लगभग 8 बजे चुनमुनपुर गांव की तरफ भागवत कथा सुनने जा रहा था। अपनी बाइक अंडरपास से न निकाल कर रेल पटरी के ऊपर से बाइक निकाल रहा था। इसी दौरान सीतापुर मैलानी पैसेंजर आ गई और उसी की चपेट में आकर बाइक ट्रेन में फंस गई। जिसको ट्रेन रोक कर बाद में निकल गया। थोड़ी दूर पर लालू वर्मा मृत पड़ा हुआ मिला लालू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर वालों को सूचना मिलते हा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top