खाद का सैंपल जांच में फेल होने पर अब तक सात कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त , कारोबारियों में मचा है हड़कंप
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2025 at 06:50 PM , 129*लखीमपुर खीरी। खाद का सैंपल जांच में फेल होने पर अब तक सात कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई अप्रैल से अब तक की है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा है।*
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि अप्रैल से अब तक ढाई सौ से अधिक खाद के सैंपल लिए गए है। सैंपल जिले के अलग-अलग हिस्सों की दुकानों से लिए गए है। अब तक सात नमूने फेल पाए गए हैं। सैंपल फेल होने पर संबंधित कारोबारियों को नोटिस किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर सातों कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मोहम्मदी के बौधीखुर्द स्थित अशफाक ट्रेडिंग कंपनी, निघासन के बम्हनपुर मै. अवस्थी ट्रेडर्स, रमियाबेहड़ के सेकरोड रिवर एंड टैक्नालॉजीज, नकहा के भठियापुरवा में दीक्षित ट्रेडर्स, फूलबेहड़ के मुस्ताफाबाद में दुर्गा खाद भंडार, मितौली के फत्तेपुर में बालाजी एग्रो ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।































Comments