भव्य वार्षिक उत्सव 31 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार प्रातः 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रेसीडेंट पार्क पलिया मे

लखीमपुर खीरी , 128

 पलियाकलां-लखीमपुर खीरी। गत वर्षो की भांति इस बार श्री सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल अपना 14वां वार्षिक उत्सव भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर 31 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 06 बजे पंचमुखी हनुमान जी का शारदा तट पर भक्तों द्वारा स्नान, 09.30 बजे पंचमुखी हनुमान जी का सामूहिक दुग्धाभिषेक,11.30 बजे 1,108 सामूहिक हनुमान चालीसा मौन पाठ स्कूल विद्यार्थियों एवं हनुमत परिजनों के साथ दोपहर का सुक्ष्म नास्ता, तथा तहरी भोज, रात्रि 07.30 बजे रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड पाठ, रात्रि 11.00 हनुमत भजन , आरती , प्रसाद / भंडारा का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जा रहा है जिसमें नगर सहित सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए निवेदन किया गया है की पूरे कैलेंडर वर्ष की बुराइयों तथा खट्टी मीठी अनुभूतियों के साथ बाबा के दरबार में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य करते हुये कलयुग के साक्षात भगवान बाबा का सानिध्य प्राप्त कर मंडल को अनुग्रहित कर भोजन प्रसाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाएं।
        समस्त नगर और क्षेत्र वासियों से विनम्र प्रार्थना है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार एवं इष्टमित्रों के साथ वार्षिक उत्सव में "भारतीय परिधानों"में पधारकर श्री सुंदरकांड पाठ का श्रवण करें एवं भगवान पंचमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top