*उपलब्धि : 18 प्लस कैटगरी में खीरी का आधार नामांकन प्रदेश में अव्वल*

लखीमपुर खीरी , 120

*05 वर्ष से 18 वर्ष कैटगरी में भी शानदार परफोर्मेंस, प्रदेश के समान प्रदर्शन*

*डीएम ने ली जनपदीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक, दिए निर्देश*

*डीएम ने शून्य से 05 वर्ष की कैटेगरी में नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर*

लखीमपुर खीरी 27 दिसंबर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति 
नागपाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें आधार संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पाया कि 05 वर्ष से 18 वर्ष एवं 18 प्लस कैटेगरी में अनुमानित जनसंख्या के हिसाब से खीरी जिले की प्रगति राज्य स्तर के आधार संतृप्तिकरण के समान या उससे बेहतर है। 

डीएम ने निर्देश दिए कि इसे आगे भी बनाए रखे। साथ ही  निर्देशित किया कि 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन किया जाये और उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न की जाये। बैठक में बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार व स्वास्थ्य,  इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन भी बच्चों का आधार नही बना है उनका आधार कार्ड बनवाया जाये। बीएसए और डीआईओएस को निर्देशित किया कि पांच से सात वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष में होने वाले फ्री अनिवार्य बायो मैट्रिक अपडेट के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हुए सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में डीएम ने आधार पंजीकरण, अद्यतन, एवं आधार से जुड़ी सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने और नये आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने के निर्देश दिये। सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है ऐसे में व्यापक जनहित को देखते हुये आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है।


बैठक में डीएम ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिये इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक है, अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है। आधार अपडेट के लिये अपने पते एवं पहचान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र आये और अपना आधार अपडेट करायें।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आधार पंजीकरण और सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी व्यक्ति को आधार पंजीकरण या सुधार के लिए अनावश्यक कठिनाई न हो। जनता को समय पर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।बैठक की शुरुआत में यूआईडीआई के नामित प्रतिनिधि परियोजना प्रबंधक अंशुल श्रीवास्तव ने बैठक की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि आज जो भी दिशा निर्देश मिले, उनका पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीएसटीओ अरविंद कुमार वर्मा, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी सहित आधार पंजीकरण से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top