*पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज को मिला एक नया कक्ष*

लखीमपुर खीरी , 370

     *"छात्र संख्या की दृष्टि से जिले मे तीसरा स्थान रखने वाले बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज को  पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम से मिला एक और शिक्षण कक्ष"*

*विश्वकान्त  त्रिपाठी*

       *लखीमपुर खीरी। सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई शिक्षण कक्ष का उद्घाटन पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक आरके जायसवाल ने कर पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेई जी को याद करते हुये उनके कृत्यो का बखान किया, तथा नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान बलदेव वैदिक इंटर कालेज को एक शिक्षण समर्पित करते हुए कहा की स्वतंत्र भारत के इतिहास में वाजपेई जी का अविस्मरणीय स्थान है उनके जन्म दिवस के अवसर पर नवनिर्मित शिक्षण कक्षा का उद्घाटन कर विद्यालय को कक्ष समर्पित किया।*
       बलदेव वैदिक इंटर कालेज के प्रबंधक राजेश भारतीय ने भारत रत्न, देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें नमन कर उनके व्यक्तित्व पर कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये श्री भारतीय ने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय लोकतंत्र के अजातशत्रु थे, उनकी नेतृत्व क्षमता व राष्ट्रप्रेम अद्भुत था, उनके व्यक्तित्व में भगवान राम की संकल्प शक्ति, श्री कृष्ण का बुद्धि कौशल व चाणक्य की चतुरता परिलक्षित होती थी देश के प्रति उनका त्याग व समर्पण उच्चकोटि का था। उन्होंने अपने शासनकाल में परमाणु परीक्षण कर यूरोप को भारत की ताकत का एहसास कराया था।

                  वाजपेई जी के जन्मदिवस की उपलक्ष में रंगारंग भव्य समारोह आयोजित कर नगर के प्रमुख आचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्र "व्यास जी",व पंच मुखी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य विघनेश पाण्डेय ने वेद मंत्रों के साथ विद्यालय द्वारा बनाए गए नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का लोकार्पण कर मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईओएस आर के जायसवाल ने बाजपेई जी के नाम समर्पित किया।
      विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार भारतीय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पंडित अटल बिहारी वाजपेई तथा पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा शिक्षा तथा समाज उत्तथान के क्षेत्र में किये गए कार्यों को कभी बुलाया नहीं जा सकता, जिस तरह वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति में अविस्मरणीय योगदान देकर लोकतंत्र को बचाने में काम किया है इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में काशी विश्वविद्यालय की स्थापना कर मालवीय जी ने केवल भारत ही नहीं भारत के बाहर समूचे विश्व मे शिक्षा के क्षेत्र में झंडा गाडकर एक अविस्मरणीय योगदान किया, बाजपेई जी ने कभी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया उनके लिए पहले राष्ट्र था, उसके बाद धर्म।
        राष्ट्र-धर्म की भावना ही राष्ट्र और धर्म को उन्नति की ओर अग्रसर कर विश्व मे भारत को मजबूत स्थान दिला सकता है पंडित मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई जी की ऐसी परिकल्पना थी। 

  वाजपेई जी ने कहा था कि "हम हार नहीं मानेंगे, हम रार नहीं ठानेंगे" इस सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने कई परमाणु परीक्षण करते हुए विश्व मे भारतीय शक्ति से परिचित कराया, वह सिद्धांत वादी व्यक्ति थे तथा अपने मार्ग पर अडिग होकर चलते हुए नए भारत का निर्माण कर इन दोनों महान विभूतियों ने भारत का नाम रोशन  किया।
        इनके जन्म दिवस के मौके पर नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में तमाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें 400 मीटर और 100 मीटर की दौड़ ,नाटक, प्रहश्न, नृत्य आदि के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित आयोजित कर बच्चों को उपहार सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर आरके जायसवाल ने सम्मानित किया।
      कार्यक्रम के दौरान बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार भारतीय ने समाज सेवा तथा भारतीय संस्कृति के उत्थान और समाज सेवा तथा धर्म क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के सभी सेवादारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वहीं(कोविड) करोना काल के अवसर पर प्रमुख भूमिका निभाने वाले समाज सेवी रवि गुप्ता को शील्ड देकर सम्मानित किया
            इस अवसर पर शहर के जाने-माने शिक्षा विद ओमप्रकाश "सुमन" ,आचार्य वेद प्रकाश मिश्र "व्यास जी", नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष फुरकान अंसारी, सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के संस्थापक निरंकार प्रसाद बरनवाल, उमाशंकर मिश्रा, कैलाश चंद्र गुप्ता, सक्षम शुक्ला,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष अग्निहोत्री, समाजसेवी रवि गुप्ता, प्रमुख व्यवसायी विनय गर्ग, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत, सरोज शुक्ला, पत्रकार रामचंद्र शुक्ल,विश्वकान्त त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, अर्पित  गंगवार, श्रीकांत, गोरखनाथ, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
      
      कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक नफीस अंसारी ने किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एल भार्गव ने सभी गणमान्य नागरिक तथा आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुको के जलपान की उचित व्यवस्था भी कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top