पत्रकारों की जायज समस्याओं को अधिकारियों को सुनना ही होगा: नन्द कुमार मिश्रा

लखीमपुर खीरी , 139

पत्रकार महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन
- वरिष्ठ पत्रकार नन्द कुमार मिश्रा अध्यक्ष, कमल मिश्रा बने महामंत्री
- शीघ्र ही होगा शपथ ग्रहण व तहसील और ब्लाक इकाइयों का गठन
लखीमपुर-खीरी। पत्रकार महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार मे हुआ। जहां सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से पत्रकार महासंघ का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नंद कुमार मिश्रा व महामंत्री कमल मिश्रा को चुना गया। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। दो घण्टे चली इस महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े हुए तमाम मुद्दों एवं बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा भी तय की गई। साथ ही शपथ ग्रहण के बाद पत्रकार महासंघ की तहसील व ब्लाक इकाइयों के गठन का भी निर्णय लिया गया।
पत्रकार महासंघ की बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही अजय द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुफरान अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, एके जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को संगठन मंत्री, मनोज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, मो0 सईद को विधि सलाहकार, अनुज शुक्ला को प्रचार मंत्री, हिमांशु श्रीवास्तव अंकित को मीडिया प्रभारी चुना गया। जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्य में अम्बुज मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, एसपी सिंह, गोपाल सिंघल, शफीउल्ला, ऋषेन्द्र मिश्रा, अखिलेश रस्तोगी, अनुज गांधी, संजीव शुक्ला, विपिन बिहारी गुप्ता, अश्वनी बाजपेयी, अमित शुक्ला सोनू, श्रीकांत सिंह, पवन जायसवाल, हरविंदर सिंह शामिल हैं। वहीं कोआर्डिनेशन कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार श्यामजी अग्निहोत्री, शिवकुमार गौड़, राजेन्द्र सिंह, धर्मेश शुक्ला, विकास शुक्ला, ऋषभ त्यागी, गंगेश उपाध्याय, विजय मिश्रा, अंकुर श्रीवास्तव व अवनीश शुक्ला शामिल हैं। बैठक का सफल संचालन गुफरान अहमद व अनुज गांधी ने किया। 
अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एसके मिश्रा ने कहा कि पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों के लिये सदैव समर्पित रहेगा। पत्रकारों की जायज समस्याओं को अधिकारियों को सुनना ही होगा। अधिकारियों की मनमर्जी अब नही चलेगी। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
महामंत्री कमल मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की हितों को रक्षा की जाएगी व पत्रकारिता केे मूल्यों को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा, इसके लिये पत्रकार महासंघ का गठन हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार श्यामजी अग्निहोत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हित मे एक नया मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार गौड़ ने कहा कि आज के समय मे पत्रकार महासंघ की महती आवश्यकता थी, इस संगठन के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रम के साथ-साथ पत्रकारों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उन मुद्दों का निराकरण किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार एके जायसवाल ने कहा कि संगठन पत्रकारों के लिये निस्वार्थ भाव से काम करते हुए उनके साथ विपत्ति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों अजय द्विवेदी, मो0 सईद व मनोज श्रीवास्तव वैभव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
चीफ कोआर्डिनेटर ऋषभ त्यागी ने कहा कि पूरे जिले के पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिये पत्रकार महासंघ का गठन किया गया है। उन्होने कहा कि संगठित पत्रकारों का मतलब है एक शक्तिशाली संगठन का होना, और इसी उद्देश्य के तहत पत्रकार महासंघ की स्थापना की गई है। अंत मे उन्होने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही पत्रकार संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक मे राजीव मिश्रा, विमल मिश्रा, अवनीश सिंह, कौशलेन्द्र कुमार शुक्ला, दिलीप कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार, आशीष शुक्ला, कमर अहमद खान, दीपक पंडित, उमंग गुप्ता, शिशिर शुक्ला, श्यामजी गुप्ता आदि पत्रकार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top