आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
लखीमपुर खीरी Oct 05, 2024 at 09:30 AM , 300लखीमपुर खीरी: आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और दशहरा को लेकर खीरी पुलिस चौकी परिसर में सदर एसडीएम अश्विनी सिंह, सदर सीओ रमेश कुमार की अध्यक्षता में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनित कुमार, सभासदगण सभ्रांत लोगो के साथ साथ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।एसडीएम और सीओ ने परम्परागत एवं शान्ति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की।सीओ ने बताया त्यौहार के दिनों मीट सार्वजनिक स्थल पर न बेचा जाए।मंदिर परिसर के आसपास मीट,अंडा मछली आदि की दुकानें नही लगाई जाएंगी।इंस्पेक्टर हेमंत राय ने पीस कमेटी में आए हुए लोगो से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।चौकी प्रभारी साधना यादव ने पीस कमेटी की बैठक में आए समस्त लोगो का आभार व्यक्त किया।






_page-0001.jpg)
























Comments