आजा से संकटा देवी मार्ग से नहीं गुजरेंगे चार पहिया वाहन शारदीय नवरात्रि विजयदशमी और दीपावली तक आज से मार्ग परिवर्तित रहेगा

लखीमपुर खीरी , 241

के. के. शुक्ला

 

लखीमपुर खीरी। आगामी शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी व दीपावली पर्व के दृष्टिगत  यातायात कार्ययोजना वर्ष 2024 यातायात शाखा जनपद खीरी

आगामी शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी, दीपावली व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत लखीमपुर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु निम्न प्रकार से यातायात कार्ययोजना प्रभावी रहेगी । 

डायवर्जनः- 

 

1- महेवागंज, पलिया बस स्टैण्ड, मेला मैदान से आने वाले वाहन( दो पहिया को छोड़कर) पीक ऑवर्स (प्रातः 09.00 बजे से 11.00 बजे तक व सायं 17.00 बजे से 20.00 बजे तक) के दौरान इमली तिराहा, दुखहरण नाथ मंदिर तिराहा, कम्पनी बाग तिराहा, विलोबी हाल तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे ।

2- विलोबी हाल तिराहा से हमदर्द तिराहा की ओर जाने वाले वाहन ( दो पहिया को छोड़कर) विलोबी हाल तिराहा से लोहिया भवन, महिला अस्पताल, जीआईसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे ।

3- संकटादेवी चौराहा से सदर चौराहा व सदर चौराहा से हमदर्द तिराहा तक दो पहिया वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा ।

4- अस्पताल तिराहा से सदर चौराहा की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा ।

5- सौजन्या चौक से गुरु गोविन्द सिंह चौक की तरफ ई-रिक्शा व छोटे कामर्शियल वाहनों का संचालन दि0 28.10.24 से 01.11.24 तक प्रतिबंधित रहेगा ।

 

नोट- स्कूल वाहन, एम्बुलेंस व अन्य आपात कालीन वाहन उक्त प्रतिबंधो से मुक्त रहेंगे । 

 

शहर में कामर्शियल/ भारी  वाहनों की नो इण्ट्रीः-

1- कामर्शियल / भारी वाहन/ ट्रैक्टर ट्रालियों  का प्रवेश प्रातः 07.30 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक एलआरपी से सैंधरी व सैंधरी से एलआरपी तक  पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । बाईपास होते हुए उक्त वाहन आवागमन कर सकेंगे ।

2- कामर्शियल / भारी वाहन /ट्रैक्टर ट्रालियों  का प्रवेश प्रातः 07.30 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक पं0 दीनदयाल चौराहा / देवकली मोड़ तिराहा से संकटादेवी की तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

3- राजापुर मण्डी गेट / डान बास्को से शहर की ओर आने वाले कामर्शियल / भारी वाहन /ट्रैक्टर ट्रालियों  का प्रवेश प्रातः 07.30 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

4- नौरंगाबाद चौराहा से शहर की ओर आने वाले कामर्शियल / भारी वाहन /ट्रैक्टर ट्रालियों  का प्रवेश प्रातः 07.30 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

त्योहार के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देशः-

 

1- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न शोभा यात्रा व जुलूसों का संचालन होगा व  बाजारों में भी अत्यधिक भीड़भाड़ रहेगी । आमजनमानस से अपील है कि अपना वाहन इधर उधर न खड़ा करके निर्धारित स्थान / पार्किंग में ही खड़ा करेंगे ।

 

2- शहर में सड़को के चौड़ीकरण व विद्युत पोलों को हटाये जाने का कार्य प्रगति पर है । आमजनमानस से अपील है कि अपना वाहन निर्धारित गति व अपनी लेन में ही चलायें । रांग साइड ड्राइविंग कदापि न करें ।

 

3- शहर के व्यापारियों से अपील है कि अपना सामान दुकान के सामने निर्धारित सीमा तक ही लगायें । सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें जिससे आमजनमानस को असुविधा हो । 

 

4- इसके साथ ही व्यापारी बंधुओं से अपील है कि रात्रि में नो इण्ट्री की समाप्ति के पश्चात जो भी कामर्शियल वाहन शहर में आते हैं उन्हे निर्धारित समय(प्रातः 08.00 बजे से पूर्व) के अन्दर ही अनलोड कराकर शहर के बाहर भेज दें ताकि स्कूल आने जाने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित न हो । 

 

5- सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि शहर क्षेत्र में वाहन चलाते समय शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन करें जिससे त्योहार के समय यातायात संचालन सुगम रहे व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो ।

 

 

किसी भी प्रकार की यातायात सम्बन्धी समस्या के लिए यातायात शाखा के कन्ट्रोल रूम के सीयूजी नं0 9454844045 व प्रभारी निरीक्षक यातायात के मो0 नं0 8887019112 पर किसी भी समय समपर्क किया जा सकता है । 

Related Articles

Comments

Back to Top