*जिला जज ने स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित*

लखीमपुर खीरी , 255

लखीमपुर खीरी 01 अक्टूबर। मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर "17 सितंबर से 02 अक्टूबर" तक चल रहे वार्षिक पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मी कान्त शुक्ल ने स्वच्छता रैली हेतु जनपद के राजकीय इण्टर कालेज के उपस्थित छात्रों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज सुभाष सिंह, अपर जिला जज/ विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राहुल सिह-प्रथम एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के साथ-साथ प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार यादव उपस्थित रहा। इस प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार करने व अधिकाधिक संख्या में जनसामान्य को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top