*जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : डीएम ने ली मासिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश*
लखीमपुर खीरी Aug 22, 2024 at 07:15 PM , 329*पीटीएम में पहुंचेंगे सुपरवाइजरी अफसर*
*अच्छी अटेंडेंस पर अभिभावक होंगे सम्मानित, कम अटेंडेंस पर अभिभावक की काउंसलिंग करेगे शिक्षक*
*....अब स्कूलों में मनेगा नोनिहालों का जन्मदिन, बच्चों में बाटेंगे टाफिया*
*शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी का अनिवार्यता हो दैनिक प्रयोग*
लखीमपुर खीरी 22 अगस्त। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र प्रापर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें।
डीएम ने बीएसए को निर्देशित किया कि शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका व शिक्षक डायरी का अनिवार्यता से दैनिक प्रयोग किया जाए। न्यून अधिगम स्तर वाले छात्रों को उपचारात्मक शिक्षण प्रदान कराए। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षक-सन्दर्शिका के अनुरूप ही शिक्षण कार्य करें, जिससे छात्रों को निपुण बनाने में सहजता और शीघ्रता हो।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रत्येक माह के अंतिम बुधवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक -शिक्षक बैठक आयोजित की जाए। निर्देश दिए कि इन बैठकों में सुपरवाइजरी अफसरो की ड्यूटी भी लगाई जाए। इन बैठकों में अच्छी उपस्थिति वाले बच्चों के अभिवावको को सम्मानित किया जाए। वही कम अटेंडेंस वाले अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जाए। 03 दिन से ज्यादा अनुपस्थित रहने पर शिक्षक संबंधित बच्चों के घर पर विजिट करें।
*....अब स्कूलों में बनेगा नोनिहालों का जन्मदिन, बच्चों में बाटेंगे टाफिया*
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में माह के प्रथम दिन विद्यालय में नामांकित छात्रों में से उसे माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाया जाए। जन्मदिन वाले बच्चे के हाथो से अन्य साथी बच्चों को टाफिया का वितरण कराया जाए।
*उपस्थिति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए करे विशेष प्रयास : सीडीओ*
*कम अटेंडेंस वाले बच्चों के घर दस्तक देकर उपस्थिति सुनिश्चित कराए अफसर*
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि बीईओ अपने आवंटित ब्लॉक में अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को बढ़ाते हुए उपस्थिति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें। अभियान के दौरान कम अटेंडेंस वाले बच्चों के घर दस्तक देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
बैठक में डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-दो, निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण, कक्षाओं को प्रेषित विभिन्न शैक्षिक सामग्री व शिक्षकों की दक्षता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण, डीटीएफ बीटीएफ निरीक्षण, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षक संकुल बैठक, दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग, शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी समर्थ प्रणाली का प्रस्तुतीकरण, मध्यान भोजन टास्क फोर्स, बा विद्यालय में स्टाफ उपस्थिति प्रतिशत की बिंदुवार समीक्षा की व जरूरी निर्देश दिए।






_page-0001.jpg)
























Comments