अगस्त माह का निःशुल्क वितरण 7 से 21 अगस्त के मध्य होगा : डीएसओ खीरी
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2024 at 04:20 PM , 120लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जनपद के समस्त अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों से संबद्ध यूनिटों पर माह अगस्त 2024 के सापेक्ष अनुमन्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 07-08-2024 से 21-08-2024 के मध्य किया जाएगा।जनपद के सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जुलाई माह के निःशुल्क वितरण का लाभ उठाएं।
वितरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले उपभोक्ता अंतिम तिथि 21 अगस्त को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments