*अहिरी गांव में अधूरी सड़क के कारण पैदल चलना भी हुआ दूभर, बीते कई महीनों से चल रहा निर्माण कार्य*

लखीमपुर खीरी , 123

लखीमपुर खीरी। जिले गोला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरी में पीएम ग्रामीण सड़क रोजगार योजना के तहत बन रही अहिरी से पिपरा तक सड़क में ठेकेदार (सिविल कॉन्टैक्टर)की लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पिछले कई महीनों से कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है नतीजतन सड़क निर्माण में डाले गये डस्ट से जहां पैदल चलना दूभर हो रहा है, तो अधूरी सड़क से निकल रहे चिप्स से बाइक चालकों तथा पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है ।

निर्माण कार्य में सुस्ती व लापरवाही से कार्य कई महीनों बाद भी पूर्ण नहीं हो पाया है अहिरी पंचायत के ग्रामीणो को जिलामुख्यालय आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क निर्माण के लिए सड़क में डालीं गयी मिक्स मेटेरियल ग्रामीणों के लिए आफत बन गयी है सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अहिरी पंचायतों के ग्रामीणो में खुशी की लहर थी ग्रामीणों को लगा कि एक महीने के भीतर उनका सफर सुहाना हो जाएगा, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन गया हुआ है।


आरोप है सड़क निर्माण के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव नहीं किये जाने से राहगीरों को सफर करने में उड़ती हुई धूल से काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है धूल उड़ने का यह आलम है कि चार पहिया वाहन के गुजरने के बाद सामने एवं पीछे से आने वाले वाहनों को धूल के कारण कुछ नजर नहीं आता है, इससे आए दिन दुर्घटना के शिकार बाइक सवार व राहगीर हो रहे हैं खासकर दोपहिया एवं छोटे वाहन चालक को सफर में परेशानी होती है ग्रामीणों ने बताया की सड़क निर्माण कर रही एजेंसी अपने मनमर्जी के हिसाब से जब मन किया पानी का छिड़काव करवाती थी ऐसा नहीं है कि मामले से प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन तथा स्थानीय विधायक को जानकारी नहीं है सबकुछ जानते हुए भी सभी चुप्पी साधे हुए हैं इस संबंध में मामले पर अहिरी पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कर रही एजेंसी नियमित पानी पटवन नही कराती है, तो धूल से इस सड़क पर चलने वाले कई गावों के ग्रामीण त्रस्त हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top