*फ्री राशन वितरण की डेट बढ़ी,अब इस 24 जुलाई तक लें सकेंगे गेहूं-चावल*
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2024 at 11:15 AM , 156लखीमपुर खीरी । जिन कार्डधारकों ने अभी तक राशन नहीं लिया है वह 24 जुलाई तक राशन ले सकते हैं। विभाग ने राशन के निःशुल्क वितरण की तारीख को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले 20 जुलाई तक राशन की वितरण की तिथि निर्धारित थी।
खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र द्वारा माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आंवटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 20 जुलाई तक कराने की व्यवस्था निर्धारित की गई थी, जिसे 24 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है।
डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने सभी अन्त्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित करते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा अभी अपने कार्ड पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया गया है तो वह अनुमन्य खाद्यान्न अपनी मूल दुकान से अथवा वन नेशन वन कार्ड के अन्तर्गत पोर्टबिलिटी के माध्यम से किसी भी उचित दर दुकान से 24 जुलाई तक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।ऐसे कार्डधारक जो आधार प्रमाणीकरण विफल होने अथवा अन्य तकनीकी समस्या के कारण खाद्यान्न प्राप्त नही कर पाये, वह अपनी मूल उचित दर दुकान से 24 जुलाई को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।






_page-0001.jpg)
























Comments