एक ही रात में कई दुकानों में चोरों ने अलग-अलग स्थानो पर निशाना बनाकर हजारों का सiमान किया पार

लखीमपुर खीरी , 125

 गोला गोकर्णनाथ खीरी।नगर में लगातार पुलिस की निष्कर्ता को देखते हुए चोर उचक्को और बदमाशों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी। एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाकर हजारों का सामान पार कर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैंl
इधर  नवागत कोतवाल रमेश चंद पांडे ने 24 जून को चार्ज लियाl अपने  अधीनस्थों के पेंच कसे,पर असर कुछ नहीं हुआ। यही कारण है चोरों ने एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम ले डाला। चोरों ने सब्जी मंडी के पास हालन बुक डिपो के  सामने एक धोखे का ताला तोड़ दिया।कुम्हारन टोला निवासी राजीव गुप्ता बताते हैं कि खोखे में रखे 1100 रुपए नगद 70 रुपए की रेजगारी और किशोर पान मसाला के तमाम पैकेट उठा ले गए।
 दूसरी घटना इसी दुकान के पड़ोस में शहर के मोहल्ला तीर्थ निवासी शिवम गुप्ता पतंग की दुकान करते हैं। चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया।चोर सामान ही नहीं अलमारी  भी ले गए।चोरों को फिर भी पुलिस गश्त का डर नहीं आया और पड़ोस में ही एक परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया। फिर आहट सुनकर वह भाग निकले। इतना ही नहीं चोरों ने तहसील कार्यालय से सटे  विमल कुमार के घर में लगा पानी का मोटर भी पार कर दिया।इतना ही नहीं चोरों ने मेला मैदान में अभिषेक गुप्ता के खोखे का ताला तोड़ कर 700 रुपए नगद,गुटखा पैकेट,सिगरेट पैकेट समेत हजारों का माल पार कर दिया।
हर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, पर पुलिस टस से मस नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए बदमाशों ने अपनी गतिविधियां तेज की तो व्यापारी से लेकर आम नागरिक भी भयभीत हो उठा है।
कोतवाल रमेश चंद्र पांडे का कहना है कि उनकी जानकारी में नहीं है।आप लोग तलाश कर मुझे भी बता देना।

Related Articles

Comments

Back to Top