*खीरी में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, दैवीय आपदा से प्रभावितों को 50 लाख 28 हजार 500 की भेजी मदद*

लखीमपुर खीरी , 119

*डीएम ने दी स्वीकृति, भेजी अनुमन्य धनराशि*

लखीमपुर खीरी 29 जून। जिले में दैवीय आपदा से प्रभावितों को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से तहसीलों द्वारा अग्निकाण्ड तथा राज्य सरकार द्वारा घोषित अन्य आपदा राहत मद में फीड किये गये प्रभावितों के विवरण के आलोक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अनुमोदन देकर अनुमन्य धनराशि अन्तरण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की। जिले की विभिन्न तहसीलों के प्रभावितों के खातों में कुल 50 लाख 28 हजार 500 की धनराशि भेजी गई।

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि अग्निकाण्ड अहेतुक सहायता के तहत सदर तहसील के 11 लाभार्थियों को 55 हजार, मोहम्मदी के एक लाभार्थी को 05 हजार, निघासन के 14 लाभार्थियों को 70 हजार की धनराशि प्रभावितों के खातों में भेजी गई। गोला में अग्निकाण्ड पशु अनुग्रह अनुदान के तहत 01 दुधारू पशु छोटा पर 4,000, सदर तहसील में 12 झोपड़ी, 04 पक्का आंशिक, 06 कच्चा आंशिक तथा 01.पशुसाला कुल 23 गृह अनुदान (अग्निकाण्ड) के लिए 1,49,000, निघासन तहसील अंतर्गत 24 झोपड़ी, 5 पक्का आंशिक तथा 21 पशुसाला कुल 50 गृह अनुदान (अग्निकाण्ड) के लिए रू. 2,87,500, धौरहरा तहसील अंतर्गत 20 झोपड़ी, 7 पक्का आंशिक, 15 कच्चा आंशिक तथा 14 पशुसाला कुल 56 गृह अनुदान (अग्निकाण्ड) के लिए रू. 3,07,500, गोला में 07 झोपड़ी, 01 पक्का आंशिक, 04 कच्चा आंशिक कुल 12 गृह अनुदान (अग्निकाण्ड) पर 78,500, पलिया में 03 झोपड़ी, 1 कच्चा आंशिक कुल 04 गृह अनुदान (अग्निकाण्ड) पर 28,000, लखीमपुर तहसील में आंशिक क्षतिग्रस्त पक्का मकान 01 गृह अनुदान (आँधी-तूफान ) में 6,500 की धनराशि प्रभावितों के खातों में भेजी गई।

उन्होंने बताया कि डूबने से निघासन तहसील अंतर्गत एक जनहानि पर चार लाख, धौरहरा और गोला में दो-दो जनहानि पर आठ-आठ लाख, तहसील धौरहरा और मितौली में मानव वन्यजीव द्वन्द में 01-01 जनहानि में 04-04 लाख, तहसील सदर में आकाशीय बिजली से 01 पशुहानि दुधारू बड़ा पर रू. 37,500, तहसील मोहम्मदी में आकाशीय बिजली से 02 जनहानि में रू. 8 लाख, धौरहरा में सर्पदंश से एक जनहानि पर रू.चार लाख की धनराशि भेजी।

Related Articles

Comments

Back to Top