समर कैम्प में परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने सीखे गुर

लखीमपुर खीरी , 127

पसगवां खीरी।मैगलगंज खीरी अब तक खेल खेल में बच्चों को पढ़ाने के मामले में पहला नाम प्राइवेट विद्यालयों का आता था लेकिन, अब इस मामले में परिषदीय विद्यालयों की भी इंट्री हो गई है।क्षेत्र के रतौसिया प्राथमिक विद्यालय में भी गत 28 व 29 जून को समर कैम्प का आयोजन धूमधाम से किया गया। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के माध्यम से मनोरंजक तौर-तरीकों के जरिए बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। समर कैंप को लेकर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।बच्चे समर कैंप में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पठन-पाठन का हुनर सिखाया जा रहा है। खेल-खेल में बच्चे भी पढ़ाई में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। विद्यालय में आयोजित समर कैंप बच्चों को खूब भा रहा है। समर कैंप में बच्चों को प्राचीन इमारतों के दर्शन के साथ साथ खेती आदि से सम्बंधित तौर तरीकों को भी बखूबी समझाया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए छात्रों में आत्मविश्वास का भाव आ रहा है। साथ ही समर कैंप के जरिए बच्चों में शैक्षणिक स्किल डेवलपमेंट हो रहा है। समर कैंप के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा निखर रही है।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्रपाल शर्मा ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से छात्रों में चिंतन, कौशल और सृजनात्मकता का विकास होता है। स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां भी लगातार संचालित होती हैं। बच्चों को इसके लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। यही वजह है कि यहां के बच्चे खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे रहते हैं। इस मौके पर सहायक अध्यापिका रश्मि पाठक शिक्षामित्र सरिता वर्मा,जगदीश सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व रसोइया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top