नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ० इरा श्रीवास्तव एवं डॉ० सुमन्त कुमार ने किया योग सप्ताह का उद्घाटन

लखीमपुर खीरी , 137

दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत 15 जून से 21 जून के मध्य आयोजित होंगे योग कार्यक्रम

आयुष कवच ऐप पर योगाभ्यास करते फोटो अपलोड करने के लिए किया प्रेरित

लखीमपुरखीरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित अटल बिहारी वाजपई पार्क में जिला आयुष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग सप्ताह का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन महर्षि पतंजलि का पूजन-अर्चन कर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा डॉ० इरा श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ० सुमन्त कुमार द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत सम्मान पंकज तापड़िया, प्रगति बरनवाल और प्रीति शुक्ला द्वारा पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० इरा श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2002 से वे स्वयं प्रतिदिन योगाभ्यास कर रही है, योग प्रेमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी को सपरिवार प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए एवं योग को जीवन शैली के अनिवार्य तत्व के रुप में शामिल करना चाहिए। 
इस वर्ष योग दिवस की थीम भी स्वयं एवं समाज के लिए योग है तो हमें चाहिए की हम स्वयं योग को अपनाकर समाज को योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करें।सहयोगी संस्थान हाइम योग एवं माहेश्वरी जी कलेक्शन के द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून के मध्य भव्य स्वरूप में आयोजित होगा।उद्घाटन सत्र में योग वेलनेस सेन्टर ओयल-खीरी के सम्बद्ध योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन द्वारा योग प्रेमियों को योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया।जिला आयुष समिति के प्रतिनिधि डॉ० सुमन्त कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयुष कवच ऐप पर प्रतिदिन योगाभ्यास की फोटो अपलोड करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में नूपुर गुप्ता, प्रतीक तिवारी, अमूलदीप तिवारी, राजदीपिका तिवारी, रेशू उपमन्यु त्रिवेदी, पंकज वर्मा, अश्वनी कुमार, संजय कुमार, निधि, कान्हा आदि योग प्रेमियों की ससहयोग उपस्थिति रही।

Related Articles

Comments

Back to Top