नाबालिक पुत्री को बरामद कराने के लिए एसपी से मिली पीड़ित विधवा महिला
लखीमपुर खीरी Jun 14, 2024 at 06:50 PM , 133लखीमपुर खीरी।थाना खीरी क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल के अंतर्गत एक गाँव की पीड़िता विधवा महिला ने अपनी नाबालिक पुत्री को बरामद करने के लिए एसपी खीरी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।पीड़िता विधवा महिला का कहना है कि वह लगातार थाना चौकी के लगा रही है लेकिन उसकी नाबालिग लड़की को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।पीड़िता विधवा महिला ने कहा है कि वह थाना खीरी क्षेत्र के पुलिस चौकी ओयल के अन्तर्गत एक गांव की निवासी है और विधवा महिला अपनी नाबालिक पुत्री को बरामद करने के लिए लगतार थाना खीरी के चक्कर काट रही है लेकिन मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद नहीं कर पाई है।आपको बता दें कि जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर के अन्तर्गत एक गांव निवासी लड़के के द्वारा थाना खीरी क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल के अन्तर्गत एक गांव निवासी नाबालिक लड़की को लेकर चला गया था जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना खीरी में लिखी गई थी लेकिन अभी तक लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई है पीड़िता महिला का कहना है कि चौकी थाने के लगतार चक्कर लगाने पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी जिससे परेशान होकर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था तब जाकर उसकी शिकायत पर मुकदमा लिखा गया था 17 मई 2024 को घटना हुई थी जिसके बाद अभी तक पीड़िता की नाबलिग पुत्री बरामद नहीं हो पाई है।दिनाँक 14 जून 24 को एक बार पीड़िता विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक खीरी से मिलकर अपनी नाबलिग पुत्री को बरामद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और नाबालिक पुत्री को बरामद कराने की गुहार लगाई है।






_page-0001.jpg)
























Comments