पहलवान बाबा मजार पर भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर खीरी।शहर के पास सेवालापुरवा रोड पर स्थित अशोक बिहार कालोनी में पहलवान बाबा मजार पर भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह आयोजन राजू राठौर और बुद्धन कश्यप सहित अन्य स्थानीय लोगों द्वारा किया गया है।भंडारे में पूड़ी-सब्जी, खीर और शरबत आदि का वितरण किया गया जो पहलवान बाबा की इच्छा तक चलता रहा।भक्तों की भीड़ लगातार आ रही थी और लोग कव्वालियों की धुन पर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।वहां कई दुकानें भी सजी हुई थी जहां लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीद रहे थे।यह मजार इस विश्वास के लिए प्रसिद्ध है कि यहां मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top