मैगलगंज में चुनावी मुद्दा बना नाला, निर्माण से अभी भी कोसों दूर

लखीमपुर खीरी , 142

मैगलगंज खीरी।बरसात का सीजन शुरू होने वाला है इसी के साथ कस्बेवासियों के जेहन में दूषित जलभराव घरों में होने की चिंता सताने लगी है।बाबजूद इसके जिम्मेदार आंखे बंद किये बैठे हैं।जी हां हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद रोड के दोनों तरफ बने नाले की जो कि इस बार भी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बना था।चुनाव बीत चुका है लेकिन नाले से जुड़े निर्माण कार्य की बात तो दूर की बात सफाई तक का दूर दूर तक कोई अता पता नही है।जिम्मेदार इस कदर ठीठ हो चुके हैं कि कस्बेवासियों की इस समस्या की तरफ ध्यान देना ही उचित नही समझते।यही हाल रहा तो बरसात के दिनों में कस्बे के गली मोहल्ले तालाब बने नजर आएंगे।यदि समय से पुराने नाले की सफाई ही हो जाये तो कुछ हद तक लोग चिंतामुक्त हो सकते हैं।आपको बता दें मैगलगंज से नैनीताल हाइवे के निर्माण के समय औरंगाबाद रोड पर दोनों तरफ बना नाला बन्द कर दिया गया था।जानकारी के अनुसार इस मार्ग के दोनों तरफ नया नाला रोड निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के द्वारा ही कराया जाना था।लेकिन कार्यदायी संस्था के द्वारा कुछ नाला बनाकर ही इति श्री कर ली गयी।जिससे बाकी बचे घरों से निकलने वाला दूषित जल व बरसात के पानी के निकास की समस्या पूरे कस्बे में हो गयी।मैगलगंज में दूषित जल निकासी इतनी विकराल समस्या हो चुकी है कि पिछले चुनाव से लेकर अभी तक यही चुनावी मुद्दा बन गया।हालांकि अखबारों की सुर्खियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन तो खूब मिला।लेकिन नाले का निर्माण तो दूर आज तक पुराने बने नाले की सफाई तक नही हो पाई।

Related Articles

Comments

Back to Top