भीषण गर्मी में नगर पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारीयों का बढ़ाया हौंसला
लखीमपुर खीरी Jun 13, 2024 at 07:20 PM , 136लखीमपुर खीरी।गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गर्मी की परवाह न करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पालिका कर्मियों को आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने गमछे से सम्मानित करते हुए उन्हें उत्साहित व ऊर्जित किया।पालिकाध्यक्ष ने कर्तव्य पथ पर डटे लीकेज बनाने वाले कर्मी प्लम्बर, बेलदार, निर्माण विभाग के मिस्त्रियों, लेवर, नाला सफाई कर्मियों आदि को गमछे, पानी की बोतल प्रदत्त कर गर्मी से राहत दिया। पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को ऊर्जित करते हुए कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में नगर की स्वच्छता, बिजली, पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने में आप सबका योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सफाई इस्पेक्टर विशाल शुक्ला, जेई जलकल जितेंद्र वर्मा, अभय सक्सेना, उपेंद्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments