कृषक समाज इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2024 at 01:16 AM , 125गोला खीरी कृषक समाज इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस विज्ञान भारती अवध प्रांत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं बैज अलंकरण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ रविंद्र नाथ वर्मा ने पारिस्थितिकी तंत्र का हमारे जीवन में महत्व विषय पर विस्तार से बताया।उन्होंने कहा विभिन्न रोगों से होने वाले वैश्विक मृत्यु का 24 फ़ीसदी पर्यावरणीय मुद्दों से संबंधित है मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक माननीय रवि प्रकाश वर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग, समुद्री जलस्तर में वृद्धि, हवा की खराब गुणवत्ता, प्राकृतिक आपदाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सेवायोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली मरुस्थलीकरण और सुख के प्रति लचीलेपन पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने अतिथियों को विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष भेंट किये तथा कॉलेज परिसर में विभिन्न पौधों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी , ओम प्रकाश यादव स्काउट मास्टर देवेंद्र सिंह, सारिका रानी सहित एन एस एस के विद्यार्थी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments