मगरमच्छ के हमले से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

लखीमपुर खीरी , 154

मालपुर खीरी।भीरा थाना क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले से एक और व्यक्ति की जान चली गई। भीरा थाना क्षेत्र के गांव रेवतीपुरवा निवासी 30 वर्षीय युवक बबलू मंगलवार को शारदा नदी के किनारे अपने पशुओं को चराने गया था। लोगों के अनुसार प्यास लगने पर बबलू शारदा नदी में पानी पीने गया। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ बबलू को पानी में खींच ले गया। घरवालों को शाम तक जानकारी नहीं हो पाई।
जब देर शाम पशु घर पहुंच गए और बबलू घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने ढूंढ़ना शुरू किया। रात हो जाने पर सभी लोग घर वापस आ गए, लेकिन बबलू नहीं मिला। बुधवार तड़के लोगों ने फिर बबलू की तलाश शुरू की तो घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर बबलू का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर मगरमच्छ के हमले के निशान थे। सूचना पर पहुंची बिजुआ चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में छाया मातम।

Related Articles

Comments

Back to Top