माँ व पिता की स्मृति में डाक्टर ने कक्ष निर्मित करवायाआज हुआ उद्घाटन
लखीमपुर खीरी May 10, 2024 at 08:33 PM , 143लखीमपुर खीरी। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जीसी मिश्र निवासी मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर डॉ जीसी मिश्र ने प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला में अपनी माँ राम लली मिश्रा व पिता वरिष्ठ अधिवक्ता रहे राधा कृष्ण मिश्र की स्मृति में एक कक्ष निर्मित करवाया है। आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव , अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विधायक धौरहरा विनोद कुमार अवस्थी व डॉ मिश्र ने कक्ष का उद्घाटन किया। संस्थाध्यक्ष नन्द कुमार मिश्रा, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला, राघव राम तिवारी,सुरेश चंद्र पांडेय, वासुदेव शुक्ला, डॉ दया नन्द शुक्ला, ब्रज लाल मिश्र, राकेश मिश्र सभासद, कल्लू राम पांडेय, राजेश शुक्ला सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments