भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ पूजन, सुंदरकांड का पाठ, भंडारा
लखीमपुर खीरी May 10, 2024 at 08:30 PM , 181परशुराम किसी जाति के नही अत्याचार के विरोधी थे :विधायक अवस्थी
लखीमपुर खीरी। अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला परिसर में भव्य आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदर कांड का पाठ हुआ। भगवान परशुराम का पूजन किया गया। परशुराम आरती में सैकड़ो ब्राह्मण बन्धुओं ने सहभागिता की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जीसी मिश्र, विधायक धौरहरा विनोद कुमार अवस्थी को सम्मानित किया गया। अवस्थी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की वीरता, तपस्या से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका अन्याय से वैर था। अत्याचारियों का वध किया। पूरी पृथ्वी पर 21 बार अत्याचारियों को समाप्त किया। भगवान परशुराम आज भी तपस्या में रत है। अध्यक्ष नंद कुमार मिश्र, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला,
राघव राम तिवारी, सुरेश चंद्र पांडे, डॉ दया नंद शुक्ला, वासुदेव शुक्ला, ब्रज लाल मिश्रा, सभासद राकेश कुमार मिश्र आदि ने भगवान परशुराम के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर रमेश शुक्ल, राजेश शुक्ल, कल्लू राम पांडे, नवीन पांडेय, अभिषेक अवस्थी, राज नारायण दीक्षित, उर्मिला मिश्र, शिशिर अवस्थी, राज किशोर दीक्षित आदि उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)
























Comments