फसल अवशेषों को आग के हवाले करने पर वन विभाग सख्त
लखीमपुर खीरी Apr 17, 2024 at 08:05 PM , 170लखीमपुर-खीरी।किसानों द्वारा फसल कटाई के उपरांत बचे हुए अवशेषों को नष्ट करने के लिए लगाई जा रही आग पर चिता जाहिर करते हुए दक्षिण वनरेंज लुधौरी के नवागत वन क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि हम और आने वाली पीढ़ियां इसका नतीजा अवश्य भुगतेंगी।
नवागत रेंजर ने कहा... फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण तो खराब हो ही रहा है, भूमि की उर्वरा शक्ति भी खत्म होती जा रही है। आग से भूमि के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं। साथ ही सड़कों एवं नहरों पर बड़े वृक्ष एवं छोटे पौधे इस आग की चपेट में आ जाते हैं। इससे सरकारी संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता हैं उन्होंने बताया कि वन कर्मियों द्वारा गश्त बढ़ाई हैं और अनेक जगहों की फोटो व वीडियो सबूत के तौर पर इकट्ठी की जा रही हैं, जो भी इसमें दोषी मिलेगे विधिक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपने खेतों में आग न लगाएं किसान गेहूं के फानों में आग न लगाएं इसे लेकर प्रशासन की टीमें किसानों को जागरूक कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments