*रामलोक कल्याण समिति के द्वारा चल रही भव्य कथा का हुआ समापन*
लखीमपुर खीरी Apr 17, 2024 at 07:57 PM , 543धौरहरा खीरी।धौरहरा क्षेत्र के ग्राम ढकनिया में रामलोक कल्याण समिति के द्वारा सात दिवसीय कथा का आयोजन किया गया जा रहा था, जिसका आज दिनांक 17 अप्रैल 2024 को समापन हुआ।इन सात दिवसीय कथा को ग्रामसभा वासियों ने सुनकर अपने जीवन को धन्य कर लिया, परम् आदरणीय गुरु जी के द्वारा सुनाई गई कथा को लोगों ने ह्रदय की गहराइयों से सुना एवं लोगों ने कहा कि गुरु जी के द्वारा इन सात दिवस की कथा को सुनकर हम सभी लोगों का जीवन धन्य हो गया है इसके लिए हम गुरु जी का एवं रामलोक कल्याण समिति का बहुत ही आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि गुरुजी एवं समिति के माध्यम से हम लोगों को इतनी सुंदर कथा को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामलोक कल्याण समिति ने कथा के साथ ही साथ माता रानी के भव्य जागरण का भी आयोजन किया,एवम लखनऊ बरेली से आए हुए कलाकारों के द्वारा बहुत ही सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई जिससे ग्राम सभा वासियों का मन हृदय से प्रफुल्लित हो उठा। कथा समाप्ति के उपरांत समिति के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तगणों ने माता रानी के प्रसाद को ग्रहण करके अपने जीवन को धन्य किया। समाप्ति के उपरांत जब हमारे अखबार की टीम ने समिति के संरक्षक सर्वेश दीक्षित से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसे ही आयोजन हमारी समिति हमेशा अपने ग्राम सभा वासियों के लिए करेगी ,उन्होंने बताया कि अगर सभी लोगों का प्यार रहा तो हमने इस ग्राम सभा वासियों के लिए बहुत कुछ सोच रखा है ,जो बच्चे इस ग्राम सभा में किसी भी कारण स्कूल नही जा पाते हैं ,उन बच्चों को उनके माता-पिता से बात करके उन सभी बच्चों को स्कूल भेजने में हमारी समिति हमेशा तत्पर रहेगी जिससे कि हर बच्चा शिक्षा पाकर अपने माता पिता एवम ग्राम सभा का नाम रोशन करें। एवं उन्होंने बताया कि हम हर वर्ग के साथ खड़े है, हमने अपना नंबर ग्राम सभा वासियों के दे रखा है,हमारी ग्राम सभा वासियों को कोई भी तकलीफ हो तो वह बिना झिझक हमसे वह हमारी समिति से 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं हम और हमारी समिति 24 घंटे अपने ग्राम सभा वासियों के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया की मूर्ति विसर्जन अगले दिन बृहस्पतिवार को सरयू घाट पर किया जाएगा। एवम इस आयोजन में हमारे ग्राम सभा वासियों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया है और हमारी समिति के पदाधिकारी लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग किया जिसकी वजह से इस कथा का शांतिपूर्वक समापन हो पाया।
*रामलोक कल्याण समिति ने सांसद धौरहरा व विधायक का माता रानी की चुनरी पहना कर किया स्वागत*
इस पावन कथा के समाप्ति के अवसर पर धौरहरा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा व धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ईसानगर राजीव अवस्थी उर्फ लालू इस अवसर पर पहुंचे,इन सभी अतिथि का रामलोक कल्याण समिति ने माता रानी की चुनरी पहनाकर स्वागत किया। सांसद व विधायक जी ने रामलोक कल्याण समिति की तारीफ करते हुए कहा की इस समिति के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं जिससे की हमारे क्षेत्र की जनता ने इस समिति के माध्यम से सुंदर कथा का आनंद लिया ,हम लोग भी इस समिति के माध्यम से जनता का सहयोग करेंगे।
*समिति के लोगों को समिति के संरक्षक ने दिया धन्यवाद*
इस मौके पर रामलोक कल्याण समिति के संरक्षक ने अपनी समिति के सभी पदाधिकारी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया ,उन्होंने कहा की सभी समिति के लोगों ने बढ़ चढ़कर इस पावन कथा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया ,मैं पुनः अपने पदाधिकारी को धन्यवाद देना चाह रहा हूं। इस कथा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में समिति के पदाधिकारी रमेश तिवारी,हर्षित मिश्र ,शिवम अवस्थी ,हर्षित अवस्थी,विकास अवस्थी,संदीप अवस्थी,राकेश भार्गव,अंकित वर्मा ,रमेश विश्वकर्मा,रग्घू यादव,पुजारी लाल,राजू मिश्रा,दयाशंकर पाठक,पंकज पाण्डेय,मोनू तिवारी,अरविंद मिश्रा,दिनेश दीक्षित,सालिक राम बाजपई, राजकरन,राम लाल भार्गव, सरजू रामधार,मन्नू यादव,दुर्गेश यादव,छोटे भार्गव,सुबोध दीक्षित,टीकाराम दीक्षित,अनिल शुक्ला ,शिवशंकर शुक्ला , छूटाली गोपाल जी मिश्रा पुतानी दीक्षित अभिमन्यु मिश्र ,बाला मिश्रा, गुड्डू यादव ,जितेंद्र मिश्रा ,पुजारी लाल यादव, मंगल लाल यादव विमल शुक्ला, रमेश तिवारी, अंकित वर्मा, तेज कुमार भार्गव जयप्रकाश यादव इरशाद अच्छेलाल राजपूत वह समस्त ग्राम सभा रामलोक के लोगों का साथ प्राप्त रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments