पत्रकारों के होली मिलन समारोह में हुआ कवि सम्मेलन का भी आयोजन
लखीमपुर खीरी Apr 01, 2024 at 07:40 PM , 796के0के0 शुक्ला
लखीमपुर-खीरी। शहर के मेला मैदान रोड स्थित एक मैरिज लाॅन में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवम् भगवान श्री राम व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के अतिथियों पूर्व प्राचार्य युवराज दत्त महाविद्यालय डाॅ0 डीएन मालपानी, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ आरसी पाण्डे, प्रसिद्ध ओज कवि व कार्यक्रम के संचालक अनिल अमल, पत्रकार एनके मिश्रा, सेवानिवृत डीआईजी अरुण कुमार शुक्ला ने श्री भगवान जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। जिसके बाद कवि जनार्दन पांडे ने स्वरसती मां शारदे का वन्दना पाठ किया। आगंतुकों का स्वागत अबीर गुलाल लगाकर और मंच पर कवियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।
कवि जनार्दन पाण्डेय ने पढ़ा,
दिवा सपने हैं खुशफ़हमी न पालो।
नसों में बेवजह गरमी न पालो।
बुराई पालने से फ़ायदा क्या,
गधा पालो ग़लतफ़हमी न पालो।
विशेष शर्मा ने मैं अपनी कविताओं में विरासत में क्या खाया क्या पाया क्या प्रगति हुई क्या अच्छा वर्णन करते हुए श्रोताओं का ध्यान इधर खींच और होली के अवसर पर यह भी पढ़ा,
फागुन में उत्साह अति अद्भुत भरी उमंग।
*होली से ज्यादा लगे, चटक चुनावी रंग।।*
कमलेश धुरंधर ने लोग कहते हैँ
काश्मीर धरती पर स्वर्ग है
ये बात हम तब जान पाये
जब हमारे पड़ोसी
पिछले वर्ष कश्मीर गये
और आज तक लौटकर नही आये
यहाँ ताजे थे
वहाँ बासी हो गये
सुना है स्वर्गवासी हो गये।
कवि राकेश त्रिपाठी ने भी अपनी कविता से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
ओज कवि अनिल अमल ने पढ़ा,
कितनी मायें हुईं निपूती इस मंदिर की आशा में,
कितनी बहनों की राखी भी राख हुई प्रत्याशा में,
सदियों लंबे चले युद्ध में कितनी मांगें उजड़ गईं,
बस्ती बस्ती उजड़ गई हैं कितनी हस्ती बिगड़ गईं,
इसी अयोध्या की सड़कें जाने कितनों का काल हुईं ,
इन आंखों ने देखा खूँ से सरजू माता लाल हुई,
कारसेवकों की हत्या पर अब प्रतिबंध लगाना है ।
इसीलिए इस भारत को अब हिंदू राष्ट्र बनाना है ।।
कवियों ने अपना अपना काव्यपाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया । कवियों को पत्रकार रमाशंकर मिश्रा, सत्यदेव श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, राजीव मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार अनिल शुक्ला ‘कोबरा’ के द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाशंकर बाजपेई, अजय कुमार शुक्ला, अंकुर शुक्ला, दिलीप त्रिपाठी,उमंग गुप्ता,वीरेंद्र कश्यप आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के0के0 शुक्ला,राजीव दीक्षित,राजेंद्र सिंह, सुश्री सुनहरा,राजू राठौर,उमंग गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों की उपस्थिति रही।






_page-0001.jpg)
























Comments