योग संस्थान लखीमपुर खीरी की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
लखीमपुर खीरी Mar 31, 2024 at 09:25 PM , 559भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम महिला जिला प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन महिला जिला की संगठन मंत्री डॉ सुशीला सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन रचना बरनवाल ने अत्यंत कुशलता पूर्वक किया।"होली मिलन समारोह"में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा जी,जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा, जिला मंत्री शिव राम वर्मा,संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, मार्गदर्शक केo पीo त्रिपाठी, चोपड़ा जी एवं राम जी पुरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।सरस्वती वन्दना सीमा एवं विधु द्वारा बहुत ही सुमधुर स्वर में गाई गयी ||ऊँ ध्वनि किरण अग्रवाल द्वारा, स्वागत गीत दीक्षा मिश्रा द्वारा कर्ण प्रिय प्रस्तुति की गयी । नाग लक्ष्मी ने"शिवस्त्रोत"की प्रस्तुति का गायन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। सुनैना ने सभी को सहयोग देकर कार्य क्रम में रौनक ला दी। सभी क्षेत्रीय प्रधान, केंद्र प्रमुख एवम् सभी साधिकाओं ने पूर्ण सहयोग देकर होली मिलन समारोह को एक यादगार कार्यक्रम बना दिया।
महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन करके होली पर कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुति की। रोशनी वर्मा ने होली गीत, सन्तोष दीक्षितने देवी गीत, मीरा जायसवाल ने भजन, गीता पितरिया ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको हर्षित कर दिया।
जिला प्रधान एड.रमेश कुमार वर्मा ने बहुत ही खूबसूरत चुटकुले सुनाकर सबको प्रफुल्लित कर दिया। सेवक सिंह अजमानी , अशोक तोलानी, के पी त्रिपाठी , शिव राम वर्मा, चोपड़ा जी, राम जी पुरी ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से कार्य क्रम को और भी रंगारंग कर दिया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा ने अपने वक्तव्य में महिलाओं को ध्यान, साधना से शक्ति संचय कर _संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा दी।
अंत में डॉक्टर सुशीला सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्रीय प्रधान कामिनी मिश्रा द्वारा शान्ति पाठ के पश्चात् प्रसाद वितरण कर कार्य क्रम का समापन किया गया |
धन्यवाद!






_page-0001.jpg)
























Comments