जब हुई शिकायत तो भन्ना गए सिटी इंचार्ज

लखीमपुर खीरी , 128

सीएम पोर्टल पर लगा दी अधिकारियों को गुमराह करने वाली रिपोर्ट

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता।
 ढाई माह पूर्व बाइक की टक्कर से ई रिक्शा का शीशा टूटने पर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस उल्टे ई रिक्शा चालक को धमका रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर फिर शिकायत भेज दी है।
शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी पवन कुमार गुप्ता सुबह अखबार वितरित करने के बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए दिन में ई रिक्शा चलता है। पवन कहना है कि 18 जनवरी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह सिनेमा चौराहे से सवारी लेकर सदर चौराहे की ओर जा रहा था। तभी अलीगंज रोड पर साहनी बुक स्टोर के पास सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार आ रहे बाइक संख्या यूपी 31सीए/3626 ने उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी, जिससे ई रिक्शा का शीशा टूट गया था। पड़ोस के दुकानदारों द्वारा बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास करने पर वह बाइक छोड़कर भाग गया था। पवन गुप्ता ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि बाइक को कोतवाली में खड़ी करा लिया जाए, लेकिन पुलिस ने फोर्स कम होने का हवाला देकर बाइक को कोतवाली नहीं मंगवाया और न ही उस पर कोई कार्रवाई की गई। तब पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी थी। 
मामले की जांच कर रहे एसआई सुनील कुमार सिंह ने गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया कि घटना ही नहीं हुई है, जबकि उसके ई रिक्शा का शीशा अब भी टूटा हुआ है। पीड़ित ने जब पुनः मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की तो एसआई ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान तक नहीं लिए बल्कि फोन पर पीड़ित को धमकाया कि गलती तुम्हारी ही थी, कार्रवाई तुम्हारे खिलाफ की जाएगी। इससे भयभीत ई रिक्शाचालक  अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, और न ही उसे क्षतिपूर्ति मिल रही है। जिससे परेशान होकर उसने फिर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Comments

Back to Top