दुर्घटना में तीन गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी , 143

गोला गोकरननाथ खीरी
गोला अलीगंज मार्ग पर निकली नहर की पटरी पर ऑटो रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। बताते हैं टक्कर से ऑटो रिक्शा पलट गया जिसमें बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के राजेंद्र नगर निवासी हामिद अली 45 पुत्र जाकिर अली, मोबीन 22 पुत्र हामिद, जमाल 25 पुत्र हामिद ई रिक्शा पर सवार होकर नहर पटरी से होकर ग्राम अम्रतापुर जा रहे थे। बताते हैं नहर पुल के पास अलीगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में तीनों सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। बताते हैं तीनों के पैर टूट गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। कार सवार कार लेकर भागने में सफल रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top