20 वें स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2024 at 10:55 PM , 208लखीमपुर खीरी ।जनपद खीरी की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था विनोदिनी प्रेरणा योग केंद्र के 20 वें स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ । नारी शक्ति अभियान को मजबूत करते हुए यह संस्था प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के द्वारा आम जनता को स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ आनंदमय जीवन जीने के लिए जनपद में वर्षों से निशुल्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । भारत सरकार एवं प्रशासन के द्वारा कई बार इस संस्था को पुरस्कार करने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका की सराहना भी की गई है । संस्था की संचालिका तथा योगस्पर्ट डॉक्टर शालू गुप्ता ने विस्तार थे संस्था के बारे में एवं योजनाओं के बारे में बताया
स्थापना दिवस के अवसर पर बेहद प्रेरणादायक नाटक "om the sacred symbol "ओम द सीक्रेट सिंबल को दर्शकों ने खूब सराहा । इस नाटक को प्रस्तुत करने वाली संस्था की सदस्यों ने मीडिया के माध्यम से जनता को बताया । योग से हम लोग बड़ी से बड़ी बीमारी को सहजता से दूर कर सकते हैं अपने को स्वस्थ बना सकते हैं स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जीवन में अपनाना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था नव दिशा ,जेसीआई संकल्प ,अग्रवाल महिला क्लब ,आई के एम जी महिला के साथ शर्मिला ,ममता जलोटा ,मीरा, नूपुर ,अंजुल जलोटा ,माया, राजेश्वरी, अनीता, प्रतिमा ,प्रीति ,विनोदिनी गुप्ता, अंशु मित्तल , चेतना, रत्ना गुप्ता, चंचल सिंह ,रेनू सिंह ,संगीता ,शोभा सिंह ,पूजा ,शिखा ,सोनी, मयूरी, निरुपमा ,मीनाक्षी ,आदि ने नाटक मंचन सहित कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई जिसकी वहां उपस्थित नारी शक्ति ने खूब सराहना की गई ।






_page-0001.jpg)
























Comments