*जहाँ मातृशक्ति का सम्मान होता है वही स्वर्ग है:- विजय शुक्ला रिंकू*
लखीमपुर खीरी Mar 14, 2024 at 10:33 PM , 144 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद के सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं समाज मे विशेष योगदान करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित करने का कार्यक्रम हुआ।
महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि,"*मातृशक्ति के सम्मान के विना समाज का विकास सम्भव नहीं है जहाँ मातृशक्ति का सम्मान होता है वही स्वर्ग होता है* गुरुनानक कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. अंजू भोगल ने कहा, "बेटी को पढाने के साथ संस्कारी बनाने पर जोर देना चाहिए।विवेकानंद वाल उद्यान की प्रधानाचार्या शशि राबडा ने कहा ," हमें कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए विपरीत परिस्थितियों का डट कर सामना करना चाहिए।बूमेन सोशाइटी की अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता ने कहा बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देना चाहिए।भाजपा नेत्री डा.प्रीति ने बताया कि सरकार ने सभी योजनाए महिलाओं के नाम पर ही चलाई है।कार्यक्रम को डा. स्मिता तिवारी, रानी शर्मा, आरती भदौरिया,डा. ज्योत्सना गुप्ताअंजली नाथ ने सम्बोधित किया।समाज में विशेष योगदान करने वाली मातृशक्ति के प्रतीक के रुप में डा अंजू भोगल,शशि रावडा,डा स्मिता तिवारी,डा. अंजली नाथ,शीला शर्मा, पिंकी, रानी शर्मा, पिंकी दीक्षित, प्रमिला गुप्ता, नेहा गुप्ता, डा ज्योत्सना गुप्ता, डा चेतन वर्मा, समाजसेवी प्रेमलता अग्रवाल, सुशीला देवी, डा प्रीति वर्मा, सीता भारद्वाज,उर्मिला गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा ने किया।इस अवसर पर गीता विश्वकर्मा,सुमित्रा मिश्रा, अनीता शर्मा, शशि प्रभा,तस्नीम बानो, एड.सविता बाजपेयी, निशा रमाकांत मिश्रा,मुन्नी गिरि, सीमा वर्मा, शालिनी मिश्रा, पूनम दीक्षित, प्रेमलता मिश्रा, पिंकी गुप्ता, ज्योति जायसवाल, गीता दुबे, सरिता, नीलम,मालती देवी कृष्टीना मंजुला विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही






_page-0001.jpg)
























Comments