रक्तदान शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान रजिस्ट्रेशन हुए 55

लखीमपुर खीरी , 138

 रक्त कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह


 रेहरिया,खीरीl गोला - मोहम्मदी मार्ग स्थित सरदार जी पैलेस में लायंस क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया परंतु केवल 42 यूनिट रक्तदान हुआ। 

सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर
सोसाइटी  अध्यक्ष पलविंदर सिंह प्रबंधक सरदार जी पैलेस पिपरिया धनी में लायंस क्लब गोला एवं किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्‌घाटन क्षेत्रीय विधायक, मा० लोकेन्द्र प्रताप सिंह दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री द्वारा फीता काट कर किया, क्षेत्रीय लोगो सहित चौकी इन्चार्ज रेहरिया सुरेश चंद्र, शाखा प्रबंधक पंजाब एण्ड सिध बैंक पिपरियाधनी श्री शिवदयाल केसरी एवं नरविन्दर सिंह,राजेश यादव, स.जगदीश सिंह, साहब सिंह, एवं समस्त लायंस क्लव गोला की टीम ने भी रक्तदान किया !
क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि क्लब समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है। इस मौके पर अध्यक्ष रंजीत सिह, सचिन श्याम जी राजपूत, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजेश पांडे, पलविंदर सिंह, ललित विश्वास, विनोद गोयल, विमल गुप्ता, शिवागोपाल गुप्ता, वीरेंद्र, हरिश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top