विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित

लखीमपुर खीरी , 127

आज दिनांक 14 मार्च 2024 को युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित किये गये। कार्यकम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा. केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द व महाविद्यालय संस्थापक श्रीमान राजा युवराज दत्त सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बी.एड. विभाग की साक्षी अवस्थी, सौम्या वर्मा, मधु प्रजापति तथा आदर्श गोस्वामी ने सरस्वती वंदना व महाविद्यालय कुलगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि विकसित भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका है। अतः युवाओं की तकनीकी रूप से सक्षम एवं सशक्त होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने युवा सशक्तिकरण योजना का सूत्रपात किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

प्राचार्य महोदय ने समस्त अतिथियों का महाविद्यालय में स्वागत करने के उपरान्त बताया कि विकसित भारत की संकल्पना के लिए युवाओं का तकनीकी रूप से सशक्त होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहे समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयास की सराहना भी की।

प्रो. नीलम त्रिवेदी ने मंच संचालन की भूमिका निभायी। स्मार्टफोन का वितरण नोडल अधिकारी डॉ. इष्ट विभु व प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल के कुशल निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top