मूसाराम ऑटो सेल्स में नई हीरो सुपर एक्सट्रीम 125आर बाइक की हुई लॉन्चिंग
लखीमपुर खीरी Mar 14, 2024 at 10:25 PM , 275हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम और स्टाइलिश मोटरसाइकिल एक्सट्रीम 125 आर लॉन्च की
लखीमपुर खीरी।दिनांक 14 मार्च 24 दिन शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रेम शंकर अग्रवाल के हीरो शोरूम मूसाराम ऑटो सेल्स पर हीरो की नई एक्सट्रीम 125आर मोटरसाइकिल की लांचिंग की गई जिसका अनावरण हीरो मोटोकॉर्प के सम्मानित ग्राहक अलोक कुमार के द्वारा एक्सट्रीम 125आर मॉडल का केक काट कर लॉन्च किया गया।कार्यक्रम के दौरान मूसाराम आटो सेल्स के मालिक देश दीपक अग्रवाल एवं हीरो शोरूम तथा वर्कशॉप का समस्त स्टाफ उपस्थित होकर तालियां बजाकर नई हीरो एक्सट्रीम 125आर मोटरसाइकिल का स्वागत किया।शोरूम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा नई हीरो एक्सट्रीम 125आर की आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में सभी ग्राहकों को अवगत कराया गया नई हीरो एक्सट्रीम 125आर स्टाइल,सुरक्षा,कनेक्टिविटी और आराम का बेहतरीन संयोजन है।यह मोटरसाइकिल अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है,जिसमें अपने सेग्मेंट में पहली बार इंजन बैलेंसर टेक्नोलॉजी के साथ एक बिल्कुल नए 125 सीसी स्प्रिंट स्मूथ पावर रिस्पॉन्स और इंस्टेंट टॉर्क इंजन की विशेषता,एक्सट्रीम 125आर 5.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ 11.4 बीएचपी प्रदान करता है। हीरो आई 3 एस आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम ईंधन दक्षता को और बढ़ाता है और 66 किमी प्रति लीटर का असाधारण माइलेज देता है।अपने सेग्मेंट में पहली बार शामिल फीचर्स और एक्सट्रीम 125आर के प्रति विश्वास और भरोसे ने एक्सट्रीम 125आर बाइक को इस श्रेणी में आने वाली दूसरी बाइक्स से अलग खड़ा कर दिया है।हीरो के प्रॉडक्ट्स की रेंज, को उपभोक्ताओं की ओर से काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिला है।एक्सट्रीम 125 आर से यही रिस्पॉन्स की अपेक्षा है।






_page-0001.jpg)
























Comments