भाजपा विदेश विभाग उ.प्र द्वारा प्रदेश कार्यालय में "प्रवासी संवाद" कार्यक्रम संपन्न।
लखीमपुर खीरी Mar 14, 2024 at 10:24 PM , 144 *यू.ए.ई से अयोध्या दर्शन को आये प्रवासियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व एन. आर. आई मंत्री ने किया अभिनन्दन ।*
अख्तर अली
निघासान खीरी.प्रवासी भारतीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कार्यालय लखनऊ में भाजपा विदेश विभाग, उ.प्र द्वारा "चुनावों में प्रवासियों की भूमिका" विषय पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यू. ई से पधारे 53 भारतीय प्रवासियों का दल ओवरसीज फ्रेंड आफ बीजेपी के पदाधिकारी रामकुमार गौतम के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पहुंचा और इस विभाग की टीम व महिला मोर्चा की टीम द्वारा उनका तिलक फूल मालाओं और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के मा. प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री भूपेंद्र चौधरी ने सभी आये भक्त गणों का अभिनंदन करते हुये उनका अंग वस्त्र द्वारा स्वागत किया व व्यक्तिगत रूप से सभी का एक-एक कर परिचय लिया । अपने उद्बोधन मे उन्होंने आगामी चुनावों हेतु प्रवासियों को प्रोत्साहित किया । उन्होंने भारत की विश्व पटल पर क्या दृष्टि है इस पर भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पधारे विदेश विभाग के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य श्री नकुल भारद्वाज ने आगामी चुनावों में प्रवासियों की भूमिका पर चर्चा की व बताया कि भारतीय प्रवासियों को विदेशों में सम्मान मिल रहा है इसका श्रेय हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने उन्होंने प्रदेश की आदित्यनाथ योगी जी की सरकार के कार्य की भी सराहना की आज किस प्रकार गरीब किसान मजदूर एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं इस पर भी विस्तार से चर्चा की । विशिष्ट अतिथि श्री नंदकुमार नदी एनआरआई मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया गया उन्होंने बताया कि 10 वर्ष पहले विश्व पटेल पर देश की क्या स्थिति थी और अब देश की वर्तमान स्थिति क्या है इसकी भी चर्चा की विस्तार रूप से की। कार्यक्रम के आयोजक एवं मंच का संचालन विदेश संपर्क विभाग भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संयोजक श्री राजराजेश्वर सिंह द्वारा किया गया।बताया कि किस प्रकार प्रवासियों के योगदान से पार्टी लोकसभा चुनावों में लाभान्वित हो सकती है। उन्होंने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं कार्यक्रमों की भी चर्चा की। कार्यक्रम के दूसरे विशिष्ठ अतिथि व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता जी ने दर्शन कार्यक्रम हेतु मार्गदशन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम समापन की घोषणा की ।
कार्यक्रम में राजेश सूर्या जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संयोजक, डॉक्टर एसo पी तिवारी जी क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र, राजीव शर्मा क्षेत्रीय सह संयोजक विदेश संपर्क विभाग पश्चिम क्षेत्र , रुचि शुक्ला जी विदेश विभाग के साथ श्री कल्पना तिवारी जी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की महिला टीम , डॉक्टर रणवीर लैश्रम जी , दीपक चौबे एवं अंकित जी एवं राहुल राय जी सहित विदेश विभाग के अन्य कार्यकर्त उपस्थित रहे । यह दल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्री राममंदिर के दर्शन हेतु अयोध्या विदेश संपर्क विभाग भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की टीम के साथ अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन हेतु रवाना हुआ ।






_page-0001.jpg)
























Comments