तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मितौली ब्लाक में आयोजित हुई कार्यशाला
लखीमपुर खीरी Mar 14, 2024 at 10:23 PM , 129लखीमपुर खीरी। तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान से आम जनमानस सहित सरकारी संस्थाओं और सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारी, प्रधानों व पुलिस कर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन ब्लाक मितौली सभागार में स्वास्थ्य विभाग एनसीडी सेल द्वारा सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। जिसमें सभी को तंबाकू उत्पाद से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। जिला एनसीडी सेल एपिडेमियोलॉजी डॉ राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर तंबाकू उत्पादों से शरीर में कैंसर सहित तमाम अन्य बीमारियां होती हैं। साथ ही इन बीमारियों से शारीरिक तथा आर्थिक नुकसान भी होता है। ऐसे में इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस सहित सभी सरकारी कार्यालय वह संस्थानों में काम करने वाले लोगों को जागृत करना था। जिसके अंतर्गत ब्लाक मितौली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न / संस्थाओं के प्रतिनिधियों व एडीओ पंचायत बीडीओ, प्रभारी चौकी इंचार्ज, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य /प्रधानाचार्य प्रधान व अन्य लोकसेवकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। काउंसलर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तंबाकू उत्पाद पुड़िया, पान, मसाला, गुटखा, खैनी, बीड़ी-सिगरेट, हुक्का, पिटनी व शराब आदि से शरीर के कई अंगों में कैंसर जानलेवा जैसी बीमारी हो जाती हैं, सिर्फ इतना ही नहीं सांस की बीमारी फेफड़ों में इन्फेक्शन लिवर में इन्फेक्शन, किडनी में समस्या, हड्डी और खून संबंधी तमाम रोग हो जाते हैं। इन सभी का इलाज भी बहुत महंगा है। साथ ही मानसिक और वित्तीय नुकसान बहुत ज्यादा है। लोगों को इस कार्यशाला के माध्यम से जागरुक कर आम जनमानस में इसे प्रचारित करने का उद्देश्य रखा गया है। इस दौरान बीडीओ अमित सिंह परिहार, बीपीएम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी, एमसीडी लैब टेक्नीशियन आकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments