कन्या भोज विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णआहुति हुई
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2024 at 11:45 PM , 140लखीमपुर खीरी ।मितौली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में सात दिवस पंचम श्री शतचंडी महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया वैदिक मंत्रोउचारण हवन पूजन कन्या भोज विशाल भन्डारा यज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न हुई।
दूर दराज पधरे से पधारे पिसावा जनपद सीतापुर से पधारे परम विद्वान अनमोल जी व्यास, लखीमपुर सोनौरा से पधारे परम विद्वान मानस मर्मज्ञ हेमंत मिश्र, रन्नुपुर से पधारे परम विद्वान पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी, जंगबहादुर गंज से पधारे परम् विद्वान रामजी तिवारी रामायणी, सीतापुर से पधारे परम विद्वान प्रभाकर जी शुक्ल, सुरजनपुर सिधौली से पधारे परम विद्वान मानस मर्मज्ञ रामानुजाचार्य, बड़ागांव सीतापुर से पधारे महाभारत महारथी शिखर जी तिवारी परम विद्वानों के द्वारा सातों दिवस अमृत में वाणी से सत्संग राम कथा भगवत चर्चा भजन कीर्तन के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्री कृष्णा ध्यान योग साधना पीठ ट्रस्ट उमरिया सीतापुर संस्थापक पूज्य श्री हरि बोल जी महाराज की अमृतवाणी से कुशल संचालन किया गया सातों दिवस बच्चों को योग प्राणायाम योग के विषय में विस्तृत जानकारी दी और योग से हम अपने शरीर को निरोगी कैसे बना सकते हैं और मन मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। सातों दिवस वैदिक विधि विधान द्वारा यज्ञ आचार्य राजीव तिवारी व आचार्यो के द्वारा वैदिक विधि विधान से हवन पूजन अर्चन किया गया। तेंदुआ के सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के सहयोग से यज्ञ संपन्न हुई।






_page-0001.jpg)
























Comments