ट्रक और डीसीएम की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत चार घायल

लखीमपुर खीरी , 136

गोला गोकरननाथ खीरी
मंगलवार के दिन दोपहर बाद गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम जलालपुर के पास एक डीसीएम और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में डीसीएम में बैठी हुई सवारी में से एक की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम नदौसी थाना सीबीगंज बरेली निवासी ड्राइवर रघुवीर 55 वर्ष पुत्र श्यामलाल डीसीएम गाड़ी लेकर लखीमपुर से गोला की तरफ आ रहा था। बताते हैं डीसीएम जब जलालपुर ग्राम के मोड़ के पास पहुंची तो गोला की तरफ से जा रहे एक ट्रक ने डीसीएम में जोरदार की टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना से डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर के अलावा डीसीएम में बैठी महिला सुनीता  50 वर्ष पत्नी हरिराम निवासी गढ़ी मिदनिया लखीमपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ब्रजकिशोर 50 वर्ष पुत्र फकीरा , जगदेवी 65 वर्ष पत्नी ब्रजकिशोर ग्राम मिदनिया गढ़ी लखीमपुर , मयंक शुक्ला 19 वर्ष पुत्र परमेश्वर निवासी सलेमपुर थाना खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला एंबुलेंस से लाया गया। डीसीएम चालक रघुवीर तथा अन्य सभी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों और मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है।

Related Articles

Comments

Back to Top