मरणासन्न जुड़वा बच्चोँ की जान बचाई निजी डाक्टर ने

लखीमपुर खीरी , 128

 लखीमपुर खीरी। प्रीमेच्योर नार्मल प्रसव से जिला महिला अस्पताल में करीब एक माह पूर्व जन्मे दो जुड़वा बच्चो की सामान्य हालत काफी गम्भीर थी। निजी डाक्टर सीपी सिंह के इलाज में रहने  के एक माह बाद अब बच्चे स्वस्थ है। वजन 900 से 1300 ग्राम हो गया है। माँ का दूध पीने लगे है । बच्चो की माँ लक्ष्मी देवी ने बताया कि हालत सुधरते न देख उन्हें लखीमपुर के वात्सल्य नर्सिंग होम मेँ भर्ती कराया गया था।गरीब परिवार निराश हो गया था। नर्सिंग होम में बच्चे स्वस्थ हैं। डॉ सिंह ने बताया कि 15 दिन बच्चों को वार्मर में रखा गया। अब स्वस्थ हैं। जल्द ही बच्चे डिस्चार्ज हो जाएंगे। परिवार डाक्टर को साधुवाद दे रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top